फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झांसी-लखनऊ इंटरसिटी रद्द, परेशान हुए यात्री

Mon, 10 Jun 2024 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के यात्रियों की लाइफ लाइन मानी जाने वाली झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का रविवार को झांसी से लखनऊ के बीच संचालन नहीं हुआ। इससे कानपुर, उन्नाव व लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

यात्री इंटरसिटी के निर्धारित समय के पहले स्टेशन पहुंच गए और जब टिकट विंडो पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन रद्द रहेगी। जैसे-जैसे ट्रेन का समय हुआ यात्रियों का जमावड़ा प्लेटफार्म नंबर एक पर होने लगा। कई यात्रियों ने पूछताछ खिड़की पर जाकर पता लगाया। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन को ट्रेन के निरस्त होने की सूचना पहले से देनी चाहिए ताकि यात्रियों को सहूलियत हो सके और वह कोई दूसरे साधन से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
तुलसीनगर निवासी अज्जू का कहना है कि उनका रिजर्वेशन इंटरसिटी के एसी कोच में था। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन निरस्त हो गई। इसके बाद उन्होंने अपना टिकट कैंसिल कराया। गोपालगंज निवासी दवा व्यापारी रविंद्र का कहना है कि वह एमएसटी धारक यात्री है। नौ से 14 जून तक इंटरसिटी का 6 दिन तक न चलना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ मंडल के लखनऊ स्टेशन पर हो रहे ट्रैक मरम्मत काम के चलते झांसी लखनऊ इंटरसिटी, हुबली गोमती नगर समर स्पेशल को रद किया गया है। इसके अलावा मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों को रोक कर चलाया जा रहा है। इसकी वजह से कानपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को गोविंदपुरी, कानपुर, उन्नाव स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा है। इसकी वजह से लखनऊ ट्रेन कई घंटे देरी से पहुंच रही है।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कई ट्रेनों को रोक कर चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रैक मरम्मत का काम किया जा रहा है। काम समाप्त होने पर यात्रियों को और सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें