फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व बहन गंभीर

Mon, 10 Jun 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर निवासी गोपाल सैनी (30) शनिवार को पत्नी कल्पना (26) और बहन निशा (16) को लेकर बाइक से इटौरा बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक इटौरा दादूपुर के पास पहुंची तभी इटौरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां गोपाल को मृत घोषित कर दिया। भाई सोम सैनी ने बताया कि भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके एक साल की बेटी है। उसकी मौत की खबर से मां संतोषी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें