उरई। झांसी-कानपुर सेक्शन के पारीछा चिरगांव से नंदखास स्टेशन के बीच चल रहे दोहरीकरण व कोहरे के चलते इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इंटरसिटी को पांच जनवरी तक निरस्त किया गया है।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी को दोनों तरफ से पांच जनवरी तक के लिए निरस्त किया गया। जबकि, भोपाल से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर 12183 तीन व पांच जनवरी को निरस्त रहेगी। जबकि, प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली ट्रेन नंबर 12184 को चार व छह को निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन को 15 फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया है। वहीं, रेल अधिकारियों का कहना है कि दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।