फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से लाखों के जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा राजेपुरा में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर करीब दो लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इलाके में रहने वाले विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ उरई में रहते हैं और कालपी स्थित घर में ताला पड़ा रहता है।
बुधवार की देर रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्सों से एक लाख के जेवर व एक लाख की नकदी सहित दो लाख का सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने घर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें