फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन संचालन में बाधा बन रहे अन्ना मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अन्ना मवेशी ट्रेन संचालन के लिए बाधा बन रहे हैं। आए दिन अन्ना मवेशी रेलवे ट्रैक पर आ जाते है, जिससे ट्रेनें विलंबित होती है। शनिवार को भी दो जगह अन्ना मवेशियों ने ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन

पहली घटना में कानपुर झांसी ट्रैक के उरई भुआ सेक्शन में कानपुर की ओर से जा रही मालगाड़ी शनिवार को रेलवे क्रासिंग नंबर 177 इमिलिया से से गुजर रही थी तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। ट्रेन चालक केके राठौर ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक और हॉर्न बजाकर खड़ी कर दिया। चालक ने इसकी सूचना भुआ स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस योगेश पांडेय को दी। इसके बाद चालक ने सहयोगी चालक की मदद से ट्रैक से मवेशियों को हटाया। तब गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते 11.10 बजे से 11.20 बजे तक ट्रेन खड़ी रही।
दूसरी घटना में एट भुआ सेक्सन में रेलवे क्रासिंग नंबर 175 शहपुरा के पास झांसी की ओर से आ रही 09465 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। जिससे दो मवेशियों की इंजन में फंसकर मौत हो गई। चालक ने इसकी सूचना डिप्टी एसएस भुआ योगेश पांडेय को और कंट्रोल को दी। चालक ने सह चालक की मदद से इंजन में फंसे हुए मवेशियों को निकाला। ट्रेन 1.30 बजे से 1.45 बजे तक 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

जागरूकता के लिए चलेगा अभियान
आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता का कहना है कि आए दिन अन्ना जानवरों की घटनाओं को देखते हुए जल्दी पशुपालकों व रेलवे लाइन के किनारे बसे गांववालों से मिलकर अन्ना जानवरों की समस्या के बारे में चर्चा की जाएगी और उन्हें समझाया जाएगा कि वे अपने मवेशियों को घरों या गोशाला में पहुंचाए। गांववालों को जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। अन्ना मवेशियों को छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें