फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तडक़े ट्रेन से प्रियंका स्टेशन से गुजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड के ललितपुर में खाद की समस्या से किसानों की मौत के मामले में ललितपुर जाने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार की भोर में उरई स्टेशन से गुजरी। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी दरोगा संजीव कुमार के नेतृत्व में स्टाफ ने उन्हें अटेंड किया। प्रियंका गांधी साबरमती ट्रेन के ए-1 कोच की सीट नंबर 44, 45 व 46 नंबर पर सवार थीं। उनके साथ संदीप कुमार व राजकुमार का भी आरक्षण था। ट्रेन शनिवार की 3.29 बजे उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। छह मिनट ठहरने के बाद 3.35 बजे गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इक्का दुक्का कांग्रेसी ही पहुंचे और वे भी मायूस होकर लौट आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें