फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेनों की लेटलतीफी...भीषण गर्मी में उबले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31-ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन

लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, भीषण गर्मी में पानी खत्म होने से यात्री बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मुंबई व गोरखपुर रूट की ट्रेनों की चाल धीमी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंची जिससे यात्रियों की यात्रा व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई।

मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन (22121) अपने निर्धारित समय सुबह 8:13 बजे के स्थान पर रात 2:13 बजे पहुंची, जो करीब 18 घंटे की देरी रही। वहीं मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) 6 घंटे 47 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01079) 10 घंटे 9 मिनट देरी से चली। इसी तरह गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076) साढ़े छह घंटे देरी से आई। जबकि वापसी में हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली 07075 डेक्कन एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 7:18 बजे के स्थान पर अगले दिन सुबह पांच बजे पहुंची, यानी करीब 10 घंटे की देरी रही।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01080) भी ढाई घंटे देरी से चली, जबकि संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20103) लगभग 2 घंटे 25 मिनट लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री शाम की बजाय अगले दिन सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचे। भीषण गर्मी में देरी से चल रही ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी।



परीक्षार्थियों और यात्रियों में नाराजगी

यात्रियों ने रेल प्रशासन पर नाराजगी जताई है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों का कहना है कि ट्रेनों की अनिश्चितता से परीक्षा छूटने का खतरा बना रहता है। कई यात्रियों ने सड़क मार्ग से यात्रा करने को मजबूरी बताया।
केस-1
उरई के निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि वह हैदराबाद से डेक्कन एक्सप्रेस (07075) के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे लेकिन ट्रेन में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं थी। कई बार रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उन्होंने रेल मंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन



केस-2

मुंबई निवासी शमीम खान उरई रिश्तेदारी में आए थे, उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई-लखनऊ एसी स्पेशल ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन ट्रेन अगले दिन सुबह पहुंचने की संभावना है, जिससे उनकी योजना प्रभावित हुई। उन्होंने भी शिकायत करने की बात कही।


वर्जन

रविवार को कई दैनिक और स्पेशल ट्रेनें देरी से संचालित हुईं, जिससे संचालन प्रभावित हुआ।-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें