उरई। पटना इंदौर एक्सप्रेस में हुई लूट के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। इस घटना को 13 दिन बीत चुके है। सीसीटीवी से खंगाले गए पांच संदिग्धों को पुलिस ने उठाकर उनसे पूछताछ की है। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक कोई खास सुराग नहीं लगा है। करीब एक हजार से करीब मोबाइल की लोकेशन खंगाली जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि जांच में कई टीमें लगी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है। जल्द ही लूटकांड का खुलासा होने की उम्मीद है। (संवाद)