फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 बजे तक चौराहों पर यातायात टीम रहे तैनात : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी में चार्ज संभालने के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उरई में समीक्षा बैठक की। उन्होंने दस साल तक के सभी अपराधियों की हिस्ट्रीशीट निकालकर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लूट और चेन स्नेचिंग और गो तस्करी मामलों में लिप्त अपराधियों पर भी गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई करें। उनकी संपत्ति कुर्क की जाए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बैठक में डीआईजी ने परिवार परामर्श हेतु फार्म थानों पर वितरित किए जाएं। पीआरबी पर नियुक्त कर्मी को एक थाने तीन और सर्कल में छह माह से अधिक समय तक न रहने दिया जाए। चार माह से अधिक समय से लापता बच्चों की विवेचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से कराई जाए। लोकसभा चुनाव संबंधी निर्देशानुसार इंस्पेक्टर के अलावा दरोगाओं का भी कार्यक्षेत्र बदलें। प्रत्येक थाने में कम से कम एक एएसआई, कोतवाली में एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक जरूर हो। इन पर अभिलेख अपडेट करने की भी जिम्मेदारी रखें।
न्यायालय से जारी शमन, वारंट आदि के आदेश के लिए अलग से रजिस्टर बनाएं। कम तामीला करने वाले निरीक्षक व थानाध्यक्षों को शुक्रवार के दिन परेड में बुलाएं। चौकी इंचार्जों को सीयूजी सिम उपलब्ध कराएं। इंटरनेट सुविधा से ई चालान में भी बढ़ोतरी हो। गैंग और माफिया को चिह्नित कर उनकी संपत्ति कुर्क हो।
विज्ञापन

मादक पदार्थों को लेकर दुकान, ढाबे, आउटर क्षेत्र, रेस्टोरेंट, पार्कों के समीप, आइसक्रीम पार्लर, रेलवे , बस स्टैंड, पर्यटक स्थलों और विद्यालयों आदि के आस-पास चेकिंग करें। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करें। हेल्प लाइन नंबरों से जागरूक करें। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और जो खराब हैं उन्हें जल्द सुधरवाएं।आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों को जल्द दूर करें। इस दौरान कप्तान डॉ. ईरज राजा, एएसपी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें