फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा

Wed, 10 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जालौन में अवैध अतिक्रमण को हटाती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुलिस की व्यापारियों से तीखी नोंक झोंक हुई। व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए न सिर्फ हंगामा ही किया बल्कि रोड जाम कर धरना भी दिया। अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें हटाया। इसके बाद भी अभियान जारी रहा।  
विज्ञापन


    मंगलवार को एसडीएम सौजन्य कुमार विकास के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान नगर पालिका से शुरू होकर बस स्टैंड, झंडा चौराहा सब्जीमंडी से होते हुए जलकल की पानी की टंकी पर समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य बाजार में कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से नालियों पर पक्का निर्माण करा लिया था। इसे तोड़ दिया गया।इसके अलावा तख्त और मेज रखकर कब्जे करने वालों को भी पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया।

इस पर भाजपा नेताओं, व्यापारियों व प्रशासन के बीच नोकझोंक हो गई। सब्जीमंडी पर बिजली घर के सामने स्थित गोपाल सोनी की दुकान में प्रशासन ने तोड़फोड़ की। गोपाल सोनी का कहना है कि उसकी दुकान का नगर पालिका से एलाटमेंट है। फिर भी उसे तोड़ दिया गया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही के विरोध में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित, विहिप नेता महेश चौधरी, संतोष साहू, लखन भदौरिया, जीतू राजावत, रहमान, आशीष राजावत, साहिल विश्नोई, प्रखर, अहमद राईन सहित करीब दो दर्जन महिलायें व व्यापारियों ने छोटे बिजलीघर पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने काफी देर बाद समझा बुझा कर उन्हें धरने से हटाया। व्यापारियों का कहना है कि उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा, वे अब अधिकारियों के दफ्तरों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रमुख रूप से एसडीएम सौजन्य कुमार विकास, अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह, सफ ाई निरीक्षक सुरेश यादव, एलआई चंदन सिंह यादव, चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता सहित तमाम प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें