फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, किसान की मौत

Thu, 02 Nov 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
डंपर - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
चुर्खी के खांखरी निवासी कुछ किसान बुधवार को उरई की गल्ला मंडी बीज लेने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से आए थे। उन्होंने बीज खरीदा और बीज की बोरियां ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर देर शाम गांव के लिए रवाना हो गए। खांखरी जाते समय रास्ते में करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही ट्रैक्टर ककहरा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर की ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। चालक ट्रैक्टर पर काबू कर पाता इससे पहले वह सड़क किनारे जाकर ट्राली समेत पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर सवार छोटे (55) पुत्र फूल सिंह, शिव सिंह (45) पुत्र रूप सिंह, सुरेंद्र पाल (55) पुत्र गुरमुख सिंह, लोकेंद्र (30) पुत्र राधाकृष्ण व सुनील उर्फ कल्लू पुत्र महावीर निवासीगण खांखरी चुर्खी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसा होते ही अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वहां से डंपर लेकर भाग निकला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब ट्रैक्टर को पलटा देखा तो चीख पुकार सुनकर वह दौड़ कर आए।

उन्होंने कड़ी मशक्कत कर उसके नीचे दबे सभी किसानों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक छोटे पुत्र फूल सिंह की मौत हो चुकी थी। बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने निजी वाहनों से सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने छोटे को मृत घोषित कर बाकी का प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें