खंदक में पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : amar ujala
चुर्खी थानाक्षेत्र के मुसमरिया निवासी ट्रैक्टर चालक रामदेव पुत्र बाबूराम शुक्रवार की सुबह कस्बा आटा से 35 मजदूरों को लेकर मटर तुड़वाने मुसमरिया जा रहा था। तभी आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी बगीचा के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया।
जिससे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार मजदूर दशरथ (60), रोशनी (16) पुत्री नरेंद्र, अरविंद (48) पुत्र नरेंद्र, सरमन (45) पत्नी फकीरे, कला (50) पत्नी तुलसीराम, असगरी (45) पत्नी रफीक, शकुंतला (40) पत्नी विष्णुदयाल, सुनीता (35) पत्नी चेतराम, हरिया (60) पत्नी महादेव सभी निवासी आटा घायल हो गए।
घायलों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि ट्रैक्टर में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर में 35 मजदूर सवार थे।