उरई। खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उसमें दबकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव निवासी धीरू (25) ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार की सुबह वह खेत की जुताई कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया और उसकी दबकर मौत हो गई। धीरू के भाई बबलू ने बताया कि वह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था, उसके दो बच्चियां हैं। उसकी मौत से पत्नी सज्जो देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।