फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। साइकिल से ड्यूटी जा रहे होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के पुखरायां थाना क्षेत्र के डढ़ी निवासी व हाल पता कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर के लल्लूराम निषाद (40) होमगार्ड थे। उसकी ड्यूटी कालपी कोर्ट में चल रही थी। रोज की तरह वह साइकिल से शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए निकला, जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस व उसके परिजनों को दी।
परिजनों ने बताया कि उनके चार बेटियां व एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी जगदीश व मां रामवती का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें