फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खाई में गिरा ट्रैक्टर, आधे घंटे तड़पता रहा किसान, मौत

विज्ञापन
फोटो - 26 खाई में पड़ा ट्रैक्टर व ट्राली। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
उरई। धान बेचकर आ रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुन दौड़े लोगों ने उसे निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को जानकारी दी लेकिन आधा घंटे बाद भी न पुलिस पहुंची और न एंबुलेंस। किसान ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल से रेंढ़र थाना प्रभारी की कार निकल गई लेकिन वे भी नहीं रुके।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिनौरा गांव निवासी भूरे (48) शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से धान लेकर बेचने गए थे। शाम को वह लौट रहे थे। ट्रैक्टर शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा व कुकरगांव के पास पहुंचा कि भूरे संतुलन खो बैठे। इससे ट्रैक्टर खाई में गिर गया। भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चार बजकर तीस मिनट पर हुआ। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसान को उठाया और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे के आधे घंटे तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। इससे किसान ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वहां से रेढ़र थाना प्रभारी की गाड़ी भी गुजर गई। उस दौरान घायल मदद की गुहार लगा रहा था लेकिन उन्होंने भी गाड़ी नहीं रोकी। इलाज न मिल जाने से किसानी की मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

अर्चना सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें