फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत और चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलगीर गांव निवासी शिवदयाल का 22 वर्षीय पुत्र रामनरेश अपने चचेरे भाई रामकुमार के साथ गुरुवार को बाइक से मेला देखकर घर आ रहा था।
तभी अकबरपुर इटौरा दादूपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा रामनरेश उछलकर दूर जा गिरा।
रामकुमार भी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामनरेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें