फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव वेटर का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। शव रायबरेली के कोरीहार का निवासी 25 वर्षीय सुरेश का था। वह महाराष्ट्र के नासिक के एक होटल में वेटर का काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुरेश के पिता केशराम ने बताया कि सुरेश पिछले पांच साल से नासिक में एक होटल में वेटर का काम करता था। पांच नवंबर को वह घर से नासिक जाने के लिए निकला था।
उसने पुष्पक से नासिक जाने की बात घरवालों को बताई थी। उसे छह नवंबर को नासिक पहुंचना था। पिछले तीन दिनों तक उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी स्विच आफ आ रहा था।
विज्ञापन

सुरेश की शादी एक साल पहले उन्नाव के मवई गांव की काजल के साथ हुई थी। काजल फिलहाल ससुराल रायबरेली में रहती थी।
सुरेश तीन भाई और एक बहन हैं। सुरेश सबसे बड़ा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार का कहना है कि मामला कोतवाली पुलिस के क्षेत्र का है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें