फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गलत शौक के लिए लिया कर्जा, नहीं चुका पाया तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जूता शोरूम व्यापारी के बेटे ने गलत शौक के लिए कर्जा लिया।
विज्ञापन

जब नहीं चुका पाया तो तनाव में आकर छात्र ने जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। उसकी मौत से पिता समेत पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस शव ने मामले की जांच की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सिंधी कॉलोनी के रहने वाले सुनील राजदेव का 22 साल का बेटा लक्ष्यराज देव गुरुवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। उसका कहीं पता नहीं चला तो सभी और परेशान हो गए। सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दोस्तों ने बताया कि वह पंडित घराराम हरीराम महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह कुछ लोगों से अपने गलत शौक के लिए कर्जा लिए जाने की बात करता था। कर्जदारों को लेकर हमेशा परेशान रहता था। जूता शोरूम के मालिक पिता सुनील ने बताया कि उसकी दो बहनें हैं।
कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें