फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीएलएड के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बीएलएड के छात्र ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह मां जब उसके कमरे में गई तो फंदे पर शव लटका देख उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुफैलपुरवा डूडा कॉलोनी निवासी मोहित झा (24) ने गुरुवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह मां जब उसे जगाने कमरे में पहुंची तो फंदे पर शव लटका देख उसके होश उड़ गए। मृतक के मामा कुलदीप ने बताया कि मोहित के पिता मनीष कुमार की पिछले 15 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वह मां कामिनी के साथ रहकर बीएलएड की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

दो दिन से वह किसी बात को लेकर तनाव में था। मां के पूछने पर भी वह कुछ नहीं बता रहा था। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। वह घर का इकलौता था। उसकी मौत से मां कामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें