फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी टोल पर बनी रही जाम की स्थिति, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फास्टैग व्यवस्था लागू होने के दूसरे दिन भी टोल प्लाजाओ पर स्थिति सामान्य नहीं हुई। दूसरे दिन भी वाहन स्वामी व चालक जाम जूझते नजर आए। हालांकि की रविवार को भारी भीड़ को देखते हुए टोल संचालकों ने कई इंतजाम किए थे, टोल प्लाजा पर एक कैश लाइन को बढ़ा दिया था। जिससे स्थिति रविवार की अपेक्षा कुछ सामान्य नजर आई। सोमवार से टोल प्लाजा पर फास्टैग कैंपों को भी शुरू कर दिया है। जहां लोगों ने पहुंचकर फास्टैग कार्ड बनवाए।
विज्ञापन

आटा। टोल प्रबंधन ने रविवार को शुरू की गई कैश लाइनों को विधिवत जारी रखा। हालांकि दूसरे दिन टोल पर प्रबंधन ने मनमानी करते हुए दूसरे दिन यूपी 92 की सीरीज वाली गाड़ियों से दोगुने से भी अधिक चार्ज लिया। आम तौर पर यूपी 92 की सीरीज वाली गाड़ियों पर 40 रुपए टोल लगता है, लेकिन सोमवार को कैश वाली लाइनों से 40 रुपए की जगह 85 रुपए टोल टैक्स लिया गया, जिसकी वजह से कई वाहन स्वामियों व टोल कर्मियों की तीखी नोक झोंक भी हुई। अधिक टोल वसूलने पर टोल कर्मियों का कहना है कि नियमानुसार ही भुगतान लिया गया है।
एट। क्षेत्र के टोल प्लाजा पर प्रबंधन की सूझबूझ से सोमवार को स्थिति काफी हद तक ठीक नजर आई। टोल प्रबंधन ने रविवार के भीषण जाम को देखते हुए सोमवार को एक और कैश लाइन को शुरू करा दिया, जिससे टोल पर हालात काफी सामान्य दिखे। वहीं वाहन स्वामियों को जाम के झाम से मुक्ति मिली। रविवार को टोल पर दो- दो कैश लाइने शुरू की गई थी। जिसकी वजह से टोल पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इसे दिखते हुए टोल मैनेजर ने सोमवार को एक और कैश लाइन को शुरू करा दिया। जिससे सुबह से ही वाहन आसानी से निकलते रहे। टोल मेनेजर ने बताया कि सिर्फ चार वाहनों से दो गुना टोल वसूला गया, जो अनावश्यक रूप से फास्टैग वाली लाइन में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें