फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकलने पर टोल से दो बार वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फास्टटैग होने के बाद भी बस से दो बार रसीद काटे जाने का मामला सामने आया है। जिम्मेदार का कहना है कि यदि ऐसे किसी मामले की शिकायत आती है तो जांच कर रुपये वापस कराए जाएंगे।
विज्ञापन

23 अगस्त को उरई से बस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से डकोर होते हुए चित्रकूट दर्शन के लिए लोगों को लेकर जा रही थी। यहां टोल पर बस में लगे फास्टटैग से पैसे न कटने के बाद नकद 1135 रुपये की रसीद काटी गई। बस मालिक चतुर सिंह राजपूत ने बताया कि वह बस डकोर टोल टैक्स से एक्सप्रेसवे पर चढ़ाई। चित्रकूट पहुंचने पर बस में लगे फास्टटैग से पैसे न काटकर नकद 1135 रुपये की रसीद काटी गई। इसके बाद वह वापस आए तो वहां पर रोक कर फिर 1135 रुपये की रसीद काट दी। इसके बाद डकोर आने पर फास्टटैग से भी पैसा कट गया। इससे वाहन चालकों में नाराजगी है।
वह बताते हैं कि उन्होंने इसकी शिकायत परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री से भी है। एक्सप्रेसवे पर दबंगई से रुपये काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा है इसके लिए बस यूनियन के लोग मिलकर शिकायत करेंगे। टोल मैनेजर प्रदीप का कहना है कि फास्टटैग न चलने पर रसीद काटी होगी। अगर दो बार कटौती हुई है और शिकायत मिलती है, तो उनका वापस करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें