फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 05 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मतपेटियां ले जाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबीना जिला पंचायत क्षेत्र के उप चुनाव में शनिवार को मतदान है। यहां छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 37723 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो सके इसके लिए हर बूथ पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। निगरानी के लिए अधिकारी दौरा करेंगे। उन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जहां पर
विज्ञापन


माहौल को खराब करने की कोशिश हो सकती है। बबीना उप चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। क्षेत्र में 31 मतदान केंद्रों पर 54 बूथ बनाए गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए एक दरोगा और छह सिपाही के अलावा दो होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। अति संवेदन शील के रूप में चिह्नित मतदान केंद्रों पर पीएसी बल भी तैनात किया है। यहां छह

प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। 32723 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने बबीना क्षेत्र को दो जोन में बांटा
विज्ञापन


है। दोनो ही जोन के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं जो पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसके अलावा दोनो जोन के लिए 9 सेक्टर और सात जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इन अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी गई है।
 
आठ अति संवेदनशील व छह संवेदनशील केंद्र
बबीना जिला पंचायत क्षेत्र में आठ मतदान केंद्र अति संवेदनशील के रूप में चिंहित है। इसमें लमसर, धमना, तिरही, गुलौली, बरखेरा, मुमतजा बाद, सौंदी और मुहारी शामिल है। इसके अलावा क्षेत्र में छह केंद्र अतिसंवेदनशील है। इसमें बरही, सुरैला, हवेली, रायड़ दिवारा, निस्वापुर व इकौना शामिल है। इन केंद्रो पर जिला निर्वाचन प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। यहां पर पीएसी बल भी रहेगा।  
 
जायजा लेने को घूमेंगे अफसर
मतदान की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की टीम भी दौरा करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी अपने दल बल के साथ मतदान के समय रहेंगे। हर पल की सूचना के लिए कंट्रोल रूम भी जनसुविधा केंद्र में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें