उरई। रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान मंगलवार को झांसी कानपुर रेलखंड का स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करेंगे। वह मलासा, पामा और लालपुर के 18 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का काम देखेंगे। निरीक्षण के बाद शाम साढ़े पांच बजे स्पीड ट्रायल करेंगे। वह सुबह साढ़े नौ बजे मलासा पहुंचेंगे। इसके बाद वह नए ट्रैक का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाएं परखेंगे।
बता दें कि 206 किलोमीटर के झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक में सिर्फ मलासा, पामा और लालपुर का 18 किलोमीटर रेलखंड शेष बचा है। जहां पर नए ट्रैक से ट्रेनें नहीं गुजर रही है। मंगलवार को सीआरएस की अनुमति मिलने के बाद पूरा रेलखंड दोहरीकृत हो जाएगा। इसके बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। बता दें कि मलासा से लालपुर के बीच नान इंटरलॉकिंग के काम के चलते पिछले दस दिन से इस रूट की कई ट्रेनें डायवर्ट है तो कुछ निरस्त कर दी गई है। मेमू को झांसी से उरई तक ही संचालित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। (संवाद)