उरई। वैसे तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सात जिलों के करीब 200 गांव लाभांवित हो रहे हैं। इसमें सबसे अधिक 64 गांव जालौन जनपद के शामिल है। इसकी वजह से मोदी ने जालौन को लोकार्पण समारोह के लिए चुना। इसके अलावा औरैया के 37, हमीरपुर के 29, बांदा के 28, चित्रकूट के नौ और महोबा के आठ और इटावा जनपद के सात गांव सीधे जुड़े हुए हैं। यह एक्सप्रेसवे लोगों की खुशहाली और संपन्नता लेकर आया है।
एक्सप्रेसवे बनने से जिले के लगभग 64 गांव के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बुंदेलखंड को औद्योगिक हब भी बनेगा। बुंदेलखंड क्षेत्र आगरा, लखनऊ एक्सप्रेसवे एवं यमुना एक्सप्रेसवे के लिंक होने से यात्रा और सुखद एवं सुगम हो जाएगी। यातायात के कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। बुंदेलखंड क्षेत्र का सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। एक्सप्रेस वे की प्रवेश नियंत्रित होने से वाहनों के इंजन में ईधन की बचत एवं प्रदूषण नियंत्रण भी संभव हो सकेगा। इसके साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ.साथ कृषि वाणिज्य पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कृषि उत्पादन क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने के लिए एक औद्योगिक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। जिले के लोग अपनी उपज बेचने के लिए पड़ोसी जनपदों के साथ दिल्ली तक जा सकेंगे।
-----------
जीआरपी व आरपीएफ भी रही अलर्ट
उरई। लोकार्पण समारोह को लेकर रेलवे प्रशासन भी चौकन्ना रहा। जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रुप से उरई, भुआ, एट, पिरौना, एरच रोड, मोंठ स्टेशनों पर जवानों की तैनाती के साथ ट्रेनों में भी जांच पड़ताल की। आरपीएफ और जीआरपी इंस्पेक्टरों ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार यह बंदोबस्त किया गया था। (संवाद)
-------------
कैथेरी गांव से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित
उरई। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक भव्य समारोह में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सात जिलों से गुजरेगा। 296 किमी लंबाई का यह एक्सप्रेस वे चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होकर इटावा होते हुये कुदरौल के पास आगरा.लखनऊ एक्सरेस वे से जाकर मिलेगा। यही से यह एक्सप्रेस वे दिल्ली से भी जुड़ेगा। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के पांच जिलों के 200 से भी अधिक गांवों को लाभान्वित करेगा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर, मंडलायुक्त झांसी डॉ. अजय शंकर पांडेय, डीआईजी झांसी जोगेंदर कुमार, डीएम चांदनी सिंह, एसपी रवि कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।