एट। झांसी कानपुर हाईवे स्थित विरासनी मोड़ के पास रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। डीसीएम के चालक व खलासी घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आननफानन में लोगों ने हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
एट थाना क्षेत्र के विरासनी मोड़ के पास शनिवार की शाम बीजेपी कार्यकर्ताओं को वापस छोड़कर डिपो जा रही खाली रोडवेज बस की डीसीएम से टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक बब्बू सिंह राजपूत, खलासी किशन कुशवाहा निवासी बीनागंज गुना मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। केबिन में फंसे घायलों को राहगीरों, टोलकर्मियों व पुलिस ने मशक्कत कर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डीसीएम कानपुर से इंदौर जा रही थी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।