माधौगढ़। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से बुधवार को साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजन सुबह जब उसके कमरे में गए तो उसका शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के खकसीस गांव निवासी रंजीत सिंह का परिवार खाना खाकर सो गया था। तभी देर रात उसकी 32 वर्षीय पत्नी जयदेवी ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह कई महीनों से बीमार चल रही थी। पति मजदूरी करता है। सूचना पाकर उसके कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक निवासी मायके पक्ष के लोग भी आ गए। थानाध्यक्ष वरूण प्रताप का कहना है मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
उरई। बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने घर के पास से निकली रेलवे लाइन से ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह जब राहगीरों ने वृद्ध का शव क्षत विक्षित अवस्था में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नया रामनगर निवासी नंदकिशोर (75) पिछले कई बर्षो से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल आए और घर के पास से निकली रेलवे लाइन से किसी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज भी चल रहा था। (संवाद)