फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दूसरे दिन भी 20 हजार रुपये के टिकट रिफंड हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जम्मू कश्मीर हो रही बारिश से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा रद्द कर दी गई है। इस वजह से शनिवार को यात्रियों ने रिजर्वेशन टिकट काउंटर पहुंचकर अपने टिकट निरस्त कराए। शनिवार को लगभग बीस हजार रुपये के टिकट रिफंड हुए।
विज्ञापन

मुख्य बुकिंग एवं पार्सल सुपरवाइजर (सीबीपीएस) हरिमोहन शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन भी लगभग 20000 के टिकट वापस किए गए। बारिश का असर खासतौर पर झांसी और कानपुर के रास्ते जाने वाली ट्रेनों के द्वारा जम्मू कटरा के लिए यात्रियों पर पड़ा। जिसमें पहले से ही रेल प्रशासन ने जम्मू और कटरा जाने के लिए 52 पैसेंजर ट्रेनों में 38 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
14 ट्रेनों को पठानकोट, लुधियाना, अमृतसर, रुड़की, निजामुद्दीन, नई दिल्ली तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते यात्रा को रद्द किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें