फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन साल की मासूम से छेड़छाड़, शिकायत पर समझौते का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि सात मार्च की दोपहर उसकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। गांव का एक युवक उसे घर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंची और उसको छुड़ाया।

आरोप है कि जब उसने इस घटना की शिकायत युवक के परिजनों से की तो वे गाली-गलौज करने लगे और झगड़े पर उतारू हो गए। इसके बाद महिला पति के साथ थाने पहुंची जहां मौजूद दरोगा ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया और प्रार्थना पत्र अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने बच्ची का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में कराया। एसपी से मांग की गई है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें