फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वर्कशॉप के तीन हेल्पर निकले बैटरी चोर, गए जेल

Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीन बैटरी चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों मोटर वाहन वर्कशाप में हेल्पर का काम करते थे। वहां से उन्हें वाहनों की बैटरी निकालना आ गया और फिर तीनों शातिर गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने लगे। तीनों के पास से चोरी की गईं बैटरियां भी बरामद की गई हैं, जबकि एक के पास तमंचा भी मिला है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार बैटरियां, तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। क्षेत्र में काफी दिनों से खडे़ वाहनों से बैटरियां चोरी हो रही थीं। इसकी शिकायतें भी पुलिस के पास आ रही थीं। टरननगंज चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नगर स्थित हाईवे पर कुछ युवक खड़े हैं। उनके पास चार बैटरियां हैं।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा तो बैटरियों के साथ मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। उनका पीछा करते हुए पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। तीनों कांशीराम कालोनी के रहने वाले हैं। इनमें अरशद के कब्जे से एक बैटरी के साथ तलाशी में एक तमंचा भी मिला। उसके साथी शाहरुख के पास एक बैटरी और तीसरे युवक मैराज के पास से दो बैटरी बरामद हुईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकडे़ गए युवकों ने बताया कि वे मोटर मैकेनिकों की दुकानों पर काम करते हैं। इस वजह से उन्हें बैटरी निकालने की पूरी जानकारी है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें