फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन ट्रेनों का नहीं हुआ संचालन अन्य ट्रेनें कई घंटे देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलखंड में ट्रैक मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। इस काम के चलते रविवार को सातवें दिन भी गोरखपुर-मुंबई ट्रैक पर तीन ट्रेनों नहीं आईं।
विज्ञापन

इसमें मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस व पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15030 पुणे स्पेशल एक्सप्रेस को निरस्त किया गया। कुछ ट्रेनें 10 घंटे अधिक देरी से आई। गाजीपुर सिटी से पुणे जाने वाली ट्रेन नंबर 01432 गाजीपुर सिटी पुणे त्योहार स्पेशल अपने निर्धारित समय से साढ़े दस घंटे की देरी से चल रही है।
गोरखपुर से हैदराबाद की ओर जाने वाली 07076 डेक्कन एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 5 घंटा 40 मिनट देरी से आई। यात्रियों का कहना है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद गोरखपुर और मुंबई से संचालित होने वाली ट्रेनों के निरस्तीकरण होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। अगर रेल प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर देता तो एक सप्ताह तक परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम लगभग पूरा होेने वाला है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो जाएगा। फिर यात्रियों को सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें