फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सिग्नल केबल कटने से पुष्पक समेत तीन ट्रेनें प्रभावित, रात में जेसीबी कर रही थी खुदाई

Mon, 15 Feb 2021 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : गूगल
विज्ञापन
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई यार्ड में शनिवार की रात दोहरीकरण के काम में लगी जेसीबी से सिग्नल विभाग की केबल कट गई। इससे सिग्नल फेल हो गए। इसके चलते लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस होम सिग्नल पर करीब पचास 50 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन


इसके अलावा इंदौर पटना भी एक घंटे खड़ी रही। उरई यार्ड में बिना अनुमति के रात में काम हो रहा है। जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी सिग्नल विभाग की केबल कट गई। इससे शनिवार की रात 12:05 बजे से सिग्नल फेल हो गए। इसी बीच पुष्पक एक्सप्रेस सिग्नल न मिलने के कारण होम सिग्नल के पास रात 1:05 बजे से 1.55 बजे तक खड़ी रही।

उधर इंदौर से पटना जाने वाली 09321 भी 1:18 बजे से 2:20 बजे तक एक घंटे से ज्यादा खड़ी रही। इसी बीच उरई स्पेशल मालगाड़ी को सतर्कता आदेश देकर मालगोदाम पर रोका गया। डिप्टी एसएस कुमार अंशुल की सूचना पर मौके पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 3:25 सिग्नल केबल ठीक की।
विज्ञापन


तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय सबरबाल का कहना है कि बिना अनुमति के जेसीबी से रात में काम हो रहा था। सिग्नल विभाग का कोई कर्मचारी वहां नहीं था। इसकी वजह से केबल कटी है। अधिकारियों को अवगत करा दिया है। आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रामअवतार का कहना है कि अभी उनके पास लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें