फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कक्षाओं में खिड़कियां नहीं, सर्द हवा से कांप रहे बच्चे

Sun, 24 Dec 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। शीत लहर और गलन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। स्कूलों के हालात अभी भी नहीं सुधरे हैं। कक्षाओं में खिड़की न होने से बच्चे ठिठुरने को मजबूर हैं। अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन




कदौरा ब्लॉक के भदरेखी प्राथमिक स्कूल में 103 बच्चों में मात्र 60 बच्चे ही उपस्थित मिले। यहां तीन कक्षाएं हैं। स्कूल की हालत खंडहर जैसी थी। बच्चे जमीन पर टाट-पट्टी बिछाकर बैठे थे। खिड़कियां टूटी थी तो कई में खिड़कियां ही नहीं थी। ठंडी हवा कक्षा में आ रही थी। कक्षा में बैठे कुछ बच्चे बीमार भी थे।
इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी 124 में 30 बच्चे ही मिले। यहां बच्चे बेंच पर थे, लेकिन कक्षा सात की खिड़कियां टूटी होने की वजह से ठंडी हवा के कारण बच्चे शॉल से बचाव कर रहे थे। इस कक्षा में 51 में मात्र सात बच्चे ही मौजूद थे।
विज्ञापन


केस-1

छात्रा को तीन दिन से बुखार



प्राथमिक विद्यालय भदरेखी में कक्षा तीन की छात्रा तिर्षा सिंह को तीन दिन से बुखार है। जुकाम से उसकी तबीयत और बिगड़ रही है। छात्रा ने बताया कि दो दिन वह इसी वजह से स्कूल नहीं आई थी। प्राध्यापक ने भी उसके बीमार होने की बात स्वीकारी। जिस कक्षा में वह बैठती है, उसकी खिड़की टूटी थी।

केस-2

एक सप्ताह से सता रही खांसी



प्राथमिक विद्यालय भदरेखी की कक्षा तीन की छात्रा राधिका को एक सप्ताह से खांसी है। पिता विनीत ने बताया कि स्कूल में बच्ची को बहुत सर्दी लगती है। जमीन पर बैठती है। खिड़कियां खुली होने से दिक्कत बढ़ जाती है। सर्द हवा अंदर आती है, जिससे बीमार होने का डर रहता है।

बोले जिम्मेदार



प्राथमिक विद्यालय के प्राध्यापक रामकरन कौशल ने बताया कि कायाकल्प के तहत विद्यालय दुरुस्त होना है, लेकिन नहीं हुआ। सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं होने की वजह से बच्चों की अनुपस्थिति बढ़ रही है।

प्राध्यापक हरिमोहन ने बताया कि कक्षा सात खिड़कियां टूटी हुई हैं। इसके लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। एक माह के भीतर खिड़कियों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। सर्दी की वजह से बच्चे नहीं आ रहे हैं। कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द उनकी समस्या दूर कर दें।

-

स्कूलों में नहीं आ रहे बच्चे

कुठौंद। ब्लॉक के चार स्कूलों में बच्चों की अनुपस्थिति सर्दी की वजह से सामने आ रही है। संवाद सहयोगी के अनुसार इस ब्लॉक के जमलापुर प्राथमिक विद्यालय में 109 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि शुक्रवार को 34 बच्चे ही आए थे। नीमगांव कंपोजिट विद्यालय में 91 बच्चों में 60 ही मौजूद थे। कक्षा एक से पांच में 15 बच्चे नहीं थे। शेखपुर अहीर में के प्राथमिक विद्यालय में 70 में 45 और जूनियर में 118 में 65 बच्चे ही पहुंचे थे। अजीतापुर कंपोजिट विद्यालय में 63 और प्राइमरी में 61 बच्चे ही मिले। अध्यापक जितेंद्र यादव ने बताया कि सर्दी की वजह से बच्चे कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें