फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर, चार घंटे जाम

Sun, 01 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हाईवे पर आमने, सामने भिड़ंत होने से क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई-कानपुर मार्ग स्थित आटा हाइवे स्थित थाने के सामने शनिवार की देर रात दो ट्रकाें की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फं से घायलाें को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज
विज्ञापन


झांसी रेफर कर दिया। इस हादसे के बाद सड़क पर चार घंटे जाम लगा रहा। इससे लोग परेशान हुई। बीघापुर उन्नाव निवासी नारायण सिंह अपने गांव के ही खलासी राहुल (18) के साथ ट्रक लेकर गिट्टी लेने कानपुर से झांसी जा रहा था। दूसरा ट्रक लेकर धर्मेंद्र सिंह (30) निवासी हरियाणा झांसी की ओर से जा रहा था। देर रात 12 बजे जब दोनाें ट्रक हाइवे स्थित

आटा थाने के सामने पहुंचे तो उनमें सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और उनमें सवार दोनाें चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनाें लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से डाक्टराें ने तीनों को मेडिकल कालेज झांसी
विज्ञापन


रेफर कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों के कारण करीब चार घंटे भीषण जाम रहा। पुलिस ने क्रेन से जब ट्रकाें को किनारे किया तब यातायात सामान्य हो सका। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है लिहाजा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें