फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी को बहला फुसलाकर कार में ले गए तीन लोग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दादी को चौराहे पर बैठाने आई किशोरी को तीन लोग बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी जेठानी की झांसी में मृत्यु हो गई थी। 25 अगस्त को दोपहर तीन बजे वह गांव से झांसी के लिए 15 वर्षीय नातिन के साथ देवनगर चौराहे पर आई थी। जब वह बस में बैठ गई और नातिन घर जाने लगी। कार सवार अरुण कुमार, उसके चाचा डोरीलाल, लहरा मऊ निवासी ज्योति, आगरा निवासी बलैहरा ने नातिन को अपने पास बुला लिया। तीनों लोग नातिन को बहला-फुसलाकर कर गाड़ी में बैठाकर ले गए। पीड़िता ने शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत कर नातिन की हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी। शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत होने के बाद मिले निर्देश के बाद पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें