उरई (जालौन)। सड़क हादसों में किसान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आटा थाना के गांव कहटा निवासी बुद्ध सिंह सोमवार को अपनी सरसाें ट्रैक्टर ट्राली में लादकर कालपी मंडी गए थे। ट्रैक्टर गज्जू चला रहा था। वहां से वह वापस देर रात करीब नौ बजे वह लौट रहा था। तभी गांव के पास पहुंचने पर तेजरफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुद्ध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने उसे बचाकर सामुदायिक केंद्र कालपी में भर्ती कराया है। इसी तरह उरई निवासी शिक्षक अवधेश कुमार शर्मा मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपनी बाइक से डकोर स्थित जीआईसी में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने बाइक से जा रहा था तभी उरई राठ मार्ग स्थित गांव मुहम्मदाबाद के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। इससे शिक्षक की बाइक टकरा गई। इससे शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह डकोर निवासी पंकुज (21) पुत्र ज्ञान प्रसाद सड़क किनारे जा रहरा था तभी तेजरफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से बाइक चलाकर उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से आ गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।