फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली घर में लगे तीन नए सर्किट ब्रेकर, चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। बिजलीघर पर सोमवार को तीन नए सर्किट ब्रेकर लगाए जाने से करीब चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही। अचानक बिजली गुल होने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से बिजली निगम के कर्मचारियों ने काम शुरू किया। शुरुआत में दो घंटे की कटौती घोषित की गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद दोबारा इमरजेंसी कटौती करनी पड़ी। इस तरह उपभोक्ताओं को कुल चार घंटे इंतजार करना पड़ा। कर्मचारियों के अनुसार, नए ब्रेकरों से उपकेंद्र पर लगे 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
भविष्य में किसी भी ट्रिपिंग या तकनीकी खराबी की स्थिति में ये ब्रेकर ट्रांसफार्मर को क्षति से बचाएंगे। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से घरों में पानी की किल्लत हो गई और दुकानदारों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। उपभोक्ताओं ने मांग की कि ऐसे कार्यों के दौरान बिजली कटौती की पूर्व सूचना दी जाए, ताकि लोग तैयार रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें