फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेंगू के तीन और स्क्रब टाइफस के चार मरीज मिले

विज्ञापन
फोटो-22-फॉगिग करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
उरई। जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिलने के साथ ही स्क्रब टाइफस के चार मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएचसी पिंडारी के ग्राम सेता में स्क्रब टाइफस का मरीज मिला है। इसके अलावा कोंच ब्लॉक के पचीपुरा व काशीपुर एवं जालौन ब्लॉक के खनुआ में भी एक-एक मरीज मिला है। वहीं ग्राम सुनाया, डकोर और काशीराम कॉलोनी में डेंगू के मरीज मिले हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर की अगुवाई में टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन कराया और लार्वीसाइड दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई। लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों से बचाव करने और बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मलेरिया निरीक्षक सुरेश कुमार नागर, राजकुमार और संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में सहयोग किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के पांच और स्क्रब टाइफस के नौ मामले सामने आ चुके हैं। सभी मरीजों की हालत ठीक है। सभी में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें