फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिलावटी शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी के तीन शराब ठेके सीज

Mon, 15 Apr 2024 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। वाहनों की चेकिंग के दौरान एसओजी, आबकारी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन लोगों को मिलावटी शराब व कार के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर ने आरोपियों द्वारा संचालित तीन देसी शराब की दुकानों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

एसओजी, सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान कार से 80 लीटर स्प्रिट, 10 लीटर अपमिश्रित शराब, 700 ग्राम नौशादर, 14 कलर डिब्बी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपी पवन कुमार के नाम से देशी शराब ठेका कुरसेडा़, सिहारी व ऊंचा संचालित होने पर आबकारी इंस्पेक्टर ने तीनों दुकानों को सीज कर दिया हैं। आबकारी इंस्पेक्टर आजाद का कहना हैं कि आरोपी के नाम पर दुकान आवंटित होने पर सीज की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें