फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रतिबंधित मशीनों से खनन पर तीन लिप्टर मशीनें जब्त, 15 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर जिला कार्य बल समिति ने बड़ी कार्रवाई की। तहसील कालपी क्षेत्र के खंड संख्या 01, 02 एवं 04 पर छापेमारी की गई। प्रतिबंधित मशीनों से खनन करते हुए तीन लिफ्टर मशीनें जब्त की गईं। संचालकों पर कुल 15 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष से ड्रोन और एआई कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर पहुंची टीम को देखकर मशीन संचालकों ने मशीनों को भगाने का प्रयास किया। इस मामले में खंड संचालक 01, 02 एवं 04 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित संचालकों को खनन पट्टा निरस्तीकरण का सूचना पत्र जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित मशीनों से खनन बर्दाश्त नहीं होगा। ड्रोन, एआई कैमरा और नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें