फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोशल मीडिया पर फोटो डिलीट कराने के नाम पर गुमराह कर तीन लाख 80 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एक नामजद के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रामअवतार चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि अक्तूबर माह में उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी ने गलत फोटो सेट कर दिए थे। जब उसे जानकारी हुई तो उसने अपने खाते पर होल्ड लगवाकर मोबाइल नंबर लॉक करवा दिया था। 15 नवंबर को डीएसपी के नाम से उसे कॉल आई और उसने बताया कि आपके गलत फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। जिन्हें डिलीट करा दे।
विज्ञापन

इसके बाद उसने मोनू कुमार सीनियर मेैनेजर के नाम से बात करने की कहकर एक मोबाइल नंबर दिया। इस पर उसने उक्त नंबर पर बात की तो उस व्यक्ति ने केनरा बैंक का अकाउंट नंबर देते हुए उसे गुमराह करते हुए तीन लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जो अकाउंट मुरादाबाद निवासी कमलेश कुमार के नाम से संचालित है। जब उसे ठगे जाने का पता चला तो उसने एसपी को शिकायतीपत्र देकर रुपये वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कमलेश कुमार के नाम से धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें