फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दंपती के शव गांव पहुंचे मचा कोहराम, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के शाहपुर में नवदंपती का सोमवार को फंदे पर लटका मिला था। दोनों के शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे तो परिजनों व ग्रामीणों में मातम पसर गया। परिजनों ने दंपती की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर जांच कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा गांव निवासी राहुल कुमार (27) अपनी पत्नी पुष्पलता (22) के साथ कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करता था। वह शाहपुर में किराये के मकान में रहता था। सोमवार सुबह दोनों के शव एक ही दपट्टे से लटके मिले थे। जानकारी होने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनके शव बरखेरा गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतक राहुल की बहन रजनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई व भाभी की हत्या की गई ह। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए हंगामा काट रहे लोगों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें