बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पहले चारा लेने निकली किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस ने प्रयास तो खूब किए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। मामले में तीन विवेचक बदल चुके हैं और अब चौथे विवेचक किशोरी की तलाशने की कवायद में लगे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि पांच सितंबर 2025 की दोपहर उसकी बेटी (14) घर से चारा लेने को निकली थी। इसके बाद वापस घर नहीं आई। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसकी विवेचना तब बावन चौकी में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा को दी गई थी। बाद में इसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अजय गौतम को सौंपी गई। एक मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने अजय गौतम को निलंबित कर प्रेम सागर सिंह को तैनाती दी। वह भी मामले की विवेचना में लगे रहे, लेकिन किशोरी का सुराग नहीं मिला। अब मौजूदा प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव, मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किशोरी की तलाश में कई जगह पुलिस टीमें गई हैं।