फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। चेकिंग में थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार के निर्देश पर सिरसा थाना पुलिस सोमवार की रात जखां गांव में चेकिंग कर रही थी। तभी अकबरपुर की ओर से आ रहे तीन बाइक सवार युवकों सौरभ यादव निवासी गोदन जिला दतिया मध्यप्रदेश, प्रदीप यादव निवासी अकबरपुर मड़ैया थाना सिरसाकलार, नीरज कुमार निवासी बड़ी मड़ैया को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस को तीन चोरी की बाइकें बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि तीनों बाइकें अलग-अलग राज्यों से चोरी की गई है। चोरी की बाइकों को वह उत्तर प्रदेश में लाकर बेचते है। बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, आरक्षी अंकित पांडेय, चालक तुलाराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें