फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय शातिरों के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
फोटो - 01 घायल चोर को ले जाते पुलिस कर्मीं। संवाद
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय तीन शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। तीनों चोरी की साजिश रच रहे थे। इसके पास से असलहा, कारतूस, नकदी और चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। तीनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन शातिर चोर मेडिकल कॉलेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की साजिश रच रहे हैं। कोतवाली उरई पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी और नियंत्रित फायरिंग की। इसमें तीनों शातिरों के पैर में गोली लगी है। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला धार थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम चामझर निवासी भारत भील, जिला अलीराजपुर थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम कदबाल बड़ी निवासी अनिल भील व जिला धार थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम काकडवा निवासी दिनेश भील के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में शातिरों ने गुजरात, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर व पांच कारतूस, एक रिवॉल्वर 32 बोर व 20 कारतूस, 60 हजार रुपये तथा चोरी के उपकरण पेचकस, प्लायर, छैनी, कटर, रिंच आदि बरामद किए हैं।
पूछताछ में शातिरों ने बताया कि बरामद रिवॉल्वर को उन्होंने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर से चोरी किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश उरई मेडिकल कॉलेज के अलावा आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज, गुजरात, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में चोरी की बड़ी वारदात कर चुके हैं।

फोटो - 01 घायल चोर को ले जाते पुलिस कर्मीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें