फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से तीन घायल

Thu, 08 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर आमने-सामने लोडर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें दो महिला समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने भाग रहे लोडर सवार को पकड़ लिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोडर को कोतवाली मेें खड़ा करा लिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


कालपी क्षेत्र के गांव सरसेला निवासी महेश (28) पत्नी पूनम (24) और बहन तारा (32) के साथ शहर स्थित एक नर्सिंगहोम में इलाज कराने के लिए आ रहा था। शहर के कालपी रोड पर शहीद भगत सिंह चौराहे की तरफ से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे तीनों गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। हादसा होता देख राहगीर और दुकानदार मौके पर पहुंचे। यूपी 100 को सूचना दी तो पुलिस भी आ गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोडर समेत पकड़ लिया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। तीनों की हालत बताई जा रही है। बताया जाता है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें