उरई कोतवाली में खुलासा करते सीओ संतोष कुमार
- फोटो : ORAI
उरई/कालपी (जालौन)। कालपी के आलमपुर चौराहे पर एसओजी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े 23 किलो गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास पुलिस ने एक बोलेरो गाडी़, तीन मोबाइल व नगदी भी बरामद की है।
शहर कोतवाली में सीओ सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों से बताया कि 13-14 फरवरी की रात कालपी आलमपुर तिराहे के पास एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। झांसी की ओर से आ रही बुलेरो गाड़ी रोकी तो तलाशी में साढ़े 23 किलो गांजे बरामद हुआ। गाड़ी में तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर संदीप कुमार निवासी उपाध्याना थाना समथर झांसी व निशांत उर्फ नीशू लोहिया लोहिया निवासी नई वस्ती थाना समथर झांसी और रामजी शरण नगाइच निवासी चिरगाँव खुर्द थाना समथर को दबोच लिया गया।
इन्होंने पूछताछ में बताया कि वे झांसी के एक व्यक्ति को गांजा बेचने कानपुर जा रहे थे। पुलिस टीम ने गांजे के अलावा एक बोलेरो गाड़ी, तीन मोबाइल सैट व 20 हजार 950 रुपये बरामद किए। इनके खिलाफ कालपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर एनडीपीएस के तहत जेल भेज दिया गया।