जालौन। ओवरलोड मौरंग भरकर जा रहे तीन डंपर एआरटीओ ने पकड़े हैं और ओवरलोड डंपर पर करीब पौने तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ सुरेश वर्मा टीम के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के करीब ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान टीम ने ओवरलोड मौरंग लादकर जा रहे तीन ओवरलोड डंपरों को पकड़ लिया। मांगने पर आवश्यक प्रपत्र भी नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने पकड़े गए डंपर को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। एआरटीओ ने बताया कि तीन ओवरलोड डंपर पकडे गए हैं। जिन पर दो लाख 75 हजार जुर्माना लगाया गया है। (संवाद)