फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अलग-अलग स्थानों पर तीन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Wed, 18 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई,कालपी। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर अलग अलग स्थानों पर तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

पहली घटना में कालपी रेलवे स्टेशन पर तैनात एक कर्मचारी ने मंगलवार सुबह स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी थी कि रेलवे किलोमीटर संख्या 1274 के आगे रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा। सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज शमशेर खान व आरपीएफ मौके पर पहुंची। तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृत व्यक्ति की पहचान राजेंद्र रायकवार उर्फ कल्लू (58) निवासी भटटीपुरा कालपी के रूप में हुई है। उसकी जेब से आधार कार्ड के साथ एक हस्तलिखित लाल पर्ची भी मिली है। जिसमें उसने मुहल्ले के ही एक व्यक्ति मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में परिजन तथा पुलिस कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
दूसरी घटना में उरई स्टेशन के पास राठ रोड ओवरब्रिज के पास एक शव पड़ा होने की सूचना लोगों ने उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस केसी सोनी को दी। उन्होंने जीआरपी को मामले की सूचना दी। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की शिनाख्त खेमचंद्र (26) निवासी चंड़ौत जनपद हमीरपुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह वह सोमवार को घर से निकला था। तीसरा घटना पिरौना एरच रोड सेक्शन के बीच हुई। जहां सोमवार को झांसी जनपद के एरच निवासी रामकुमार (35) की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मामला जीआरपी परिक्षेत्र का न होने के कारण एरच थाना पुलिस को अवगत कराया गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें