फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 09 Mar 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। डकोर थाना पुलिस ने लूट-डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान जब बदमाशों ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना डकोर पुलिस इसी के तहत चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि जैसारी मोड़ पर नहर पुलिया के पास तीन शातिर चोर या और लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी। यह देख अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अभियुक्तों ने उन पर ही फायरिंग की।
जवाबी फायर में एक अभियुक्त सुघर सिंह निवासी जैसारी खर्द थाना डकोर के पैर में गोली लग गई। उसके बाद उसके दोनों साथी गोहन के सरावर गांव निवासी मुहम्मद मंशूरी और कालपी के सोरोपुर निवासी सुधीर को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इनके पास से दो तमंचे, एक राइफल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें