फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर तीन मवेशी कटे

विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन मवेशी कट गए। इसके चलते मालगाड़ी करीब 15 मिनट खड़ी रही। ट्रेन के चालक परिचालक ने किसी तरह मवेशियों को इंजन से हटाया, तब कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन



एचपीसीएल रसूलपुर से माल खाली कर वापस झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही उरई रेलवे स्टेशन के आगे रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची, तभी तीन अन्ना मवेशी ट्रैक पर आ गए। जब तक ट्रेन चालक ने हार्न बजाकर ट्रेन रोकी, तब तक मवेशी इंजन में फंस गए। इसके चलते मालगाड़ी वहीं रुक गई। बाद में ट्रेन के चालक परिचालक ने किसी तरह इंजन से मवेशियों को हटाकर अलग किया। तब कहीं गाड़ी आगे बढ़ सकी। इसके चलते करीब 15 मिनट ट्रेन खड़ी रही। हालांकि उस समय कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी, इसके चलते रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें